फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्सर सवारों ने व्यापारी के पेट में मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-राया मार्ग पर गांव गौसना के पास नकाबपोश पल्सर सवारों ने स्कूटी सवार व्यापारी के पेट में गोली मार दी। व्यापारी राया से मथुरा घर लौट रहा था। गोली लगने से लहूलुहान व्यापारी सड़क पर गिर गया। पल्सर सवार मौका देखकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यापारी को नयति में भर्ती कराया गया। चर्चा है कि अलीगढ़ के बेसमां में कोल्ड स्टोर की जमीन को लेकर विवाद में गोली मारी गई है। परिजनों के अलावा कई व्यापारी भी हास्पिटल पहुंच गए।

सिविल लाइंस के राधा-माधव नगर निवासी दिनेश अग्रवाल (52) पुत्र प्रेम अग्रवाल की राया-सादाबाद रोड पर अग्रवाल बिल्डिंग मटीरियल की दुकान है। रोज की तरह व्यापारी अपनी दुकान बढ़ाने के बाद स्कूटी से घर के लिए निकला था। वह थाना जमुनापार के गांव गौसना के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आए पल्सर सवार नकाबपोशों ने उसके पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली लगते ही व्यापारी लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद पल्सर सवार नकाबपोश भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। खबर लगते ही परिजन भी हास्पिटल पहुंच गए, वहीं व्यापारी भी एकत्रित हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें