फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या

विज्ञापन
murder
विज्ञापन
एटा। घर में सो रही चार वर्षीय मासूम को अगवा कर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मासूम का शव गांव में ही एक व्यक्ति के पशु बांधने वाले स्थान पर बरामद हुआ। मृतका के चाचा ने अज्ञात के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

थाना थाना निधौलीकलां क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची बुधवार रात अपने दो भाइयों और अन्य परिजनों के साथ घर में सो रही थी। तभी अज्ञात लोग मासूम को घर से उठाकर ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने मासूम की हत्या कर शव को गांव में ही एक व्यक्ति के पशु बंधने वाले स्थान पर फेंक दिया। गुुरुवार तड़के पशुओं को चारा डालने पहुंची महिला ने शव देखकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। जानकारी पर परिजन और एसएसपी आशीष तिवारी के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम चार चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों ने बालिका की मौत दम घुटना बताया है।
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए हत्यारोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें