फिरोजाबाद। विभागीय कार्यों में लापरवाही एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिली अव्यवस्थाओं के चलते सीडीओ नेहा जैन ने बाल विकास परियोजना अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने गत दिवस बाल विकास परियोजना केंद्र शिकोहाबाद का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान परियोजना के अधीन संचालित केंद्रों पर वजन मशीन दुरुस्त नहीं मिलीं। वजन मशीन की बैट्री खराब होने के कारण तीन से छह वर्ष तक के बच्चों का नियमित वजन कराने का कार्य ठप मिला। परियोजना के अधीन संचालित केंद्रों पर पुष्टाहार मौके पर नहीं मिला।
जानकारी के मुताबिक केंद्रों पर फ्लैक्स व फर्नीचर नहीं होने के कारण बच्चों के मनोरंजन एवं बैठने व्यवस्था खराब मिली। एक आंगनबाड़ी केंद्र पर छह बच्चे अति कुपोषण की श्रेणी में मिले। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) स्पष्टीकरण तलब किया है।