फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मथुरा नगर में शुक्रवार को रात्रि घरों में दी जा रही पीएनजी गैस की लाइन लीकेज होने सूचना मिली। एफएसओ लाखन सिंह फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे। उन्होंने लीकेज बंद कराई। मौके पर गेल की टीम को बुलाया। टीम ने बताया कि घरों में पीएनजी गैस आपूर्ति को अभी तो लाइन डाली जा रही है, पाइप लाइन में गैस छोड़ी नहीं गई है। गेल ने लाइन चैक करने के लिए हवा का प्रेशर छोड़ा गया था लोगों ने समझा पाइप लाइन से गैस का रिसाब हो गया है।
शहर में गेल इंडिया द्वारा घरों में प्रयोग के लिए पीएनजी गैस की लाइन डालने के काम चल रहा है। प्रमुख कालोनियों को इससे जोड़ा जा रहा है। मथुरा नगर एवं गुंजन एंक्लेव के लिए लाइन डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान शुक्रवार की शाम मथुरा नगर में प्रवेश करते ही लाइन से गैस लीक होने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी। सूचना मिलते ही एफएसओ लाखन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गैस का पाइप काफी छोटा होने के कारण रिसाव बंद हो गया। उन्होंने यह सूचना तत्काल गेल के अफसरों को दे दी।
मौके पर पहुंचे गेल के टैक्नीशियन वीरेंद्र सिंह का कहना था कि लाइन को घरों में पीएनजी सप्लाई के लिए अभी तो लाइन डाली जा रही है। अभी तक कनेक्शन को जोड़ा नहीं गया है तो फिर गैस कहां लीकेज हो जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी ने लाइन ऊपर की ओर ही देखकर भ्रम हो गया है।
जलेसर रोड पर गैस की पाइप लाइन चैक करने के लिए खोदे गए गड्ढे के दौरान पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे जलेसर रोड, सरस्वती नगर सहित कई क्षेत्रों में पानी का संकट गहरा गया। जलकल संस्थान से पहुंची टीम ने पाइप लाइन को ठीक करने का काम किया तब लोगों के घरों तक पानी पहुंचा।