फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस शुक्रवार को दशहरे के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड एडीएम मनराखन लाल शर्मा ने की।
प्रांत संपर्क प्रमुख ब्रज प्रांत डॉ. प्रमोद मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि संघ के छह उतस्वों में दशहरा भी शामिल है। बताया संघ की स्थापना 1925 में हुई थी, तब से आज तक अवाद गति से चला आ रहा है। संघ ने 93 वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में कार्य करके विजय प्राप्त की है। जब संघ की स्थापना हुई थी, तब एक शाखा थी, लेकिन आज संघ की 75 हजार नियमित व साप्ताहिक, मासिक शाखाएं लग रही हैं।
प्राथमिक विद्यालय नंबर एक से शुरू होकर पथ संचलन स्टेट बैंक चौराहा, बड़ा बाजार, तिदरी होते हुए मोहल्ला गढै़या, रुकनपुर होते हुए मैनपुरी तिराहा, एटा तिराहा, कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण तिराहा होते हुए प्राथमकि विद्यालय में आकर समापन हुआ।
पथ संचलन में शिकोहाबाद क्षेत्र से दो सौ से अधिक पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला संघ चालक रामलखन, नगर संघ चालक दिनेश, नगर कार्यवाह अनिल कुलश्रेष्ठ, मुख्य शिक्षक अनिल शर्मा, श्रीनारायण दीक्षित, जिला संपर्क प्रमुख महेंद्र शर्मा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामकैलाश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, नगर प्रचारक मानवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन सह विभाग प्रचारक चंदन ने किया।