फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जाने की कहकर निकला युवक पत्नी सहित लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर से पत्नी के साथ ससुराल गया युवक पत्नी सहित कहीं लापता हो गया है। परिजनों ने थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


सुहागनगर सेक्टर दो निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता का बेटा विवेक कुमार गुप्ता (31) अपनी पत्नी कंचन गुप्ता के साथ 16 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे ससुराल बाह आगरा जाने की कहकर निकले थे। लेकिन शाम तक वहां नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने 17 अक्तूबर को थाना दक्षिण पुलिस को तहरीर देकर बेटा एवं बहूं के ही गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

करीब चार दिन बाद भी कहीं पता नहीं चल सका है। विवेक के भाई अंकित गुप्ता ने बताया कि 16 अक्तूबर को घर से ससुराल जाने की कहकर निकले थे। परंतु काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद पता नहीं चला है। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण लोकेंद्र सिंह ने कहा कि सुहागनगर से महिला एवं पुरुष के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें