फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरगढ़ क्षेत्र में कैंटर चालक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्राम नगला सकटू के समीप कैंटर चालक की गला रेतकर हत्या कर दी। शव को गाड़ी में डालकर हत्यारे फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह रोड पर कैंटर खड़ा देखने के बाद हो सकी। कैंटर में शव के पड़े होने के कारण काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मृतक की शिनाख्त जिला हरदोई निवासी अजयके रूप में हुई है।
विज्ञापन


नगला सकटू और नगला खेरिया के ही बीच खंदे में फंसी कैंटर में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना थाना पुलिस को मिली। सूचना पर एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह, सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल और एसओ मानवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही कैंटर को कब्जे में लेकर थाने पर ले आई।

कैंटर में मिले कागजों के आधार पर ही मृत युवक की शिनाख्त जिला हरदोई के गांव वलबन निवासी अजय सिंह (25) के रूप में हुई। बताते हैं कि कैंटर चालक गाड़ी को लखनऊ से माल उतारने के बाद फिरोजाबाद के लिए लेकर चला था यहां से उसे माल लादकर दिल्ली ले जाना था। फिरोजाबाद पहुंचने से पहले ही वह गायब हो गया था।
विज्ञापन


थाना पुलिस को आशंका है कि कहीं कैंटर को लूटने के उद्देश्य से अजय की हत्या तो नहीं की गई है। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि खैरगढ़ क्षेत्र में मिला शव कैंटर चालक का था। वह दिल्ली की कैंटर लेकर आया था। हत्या क्यों की गई इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें