फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला 23 जुलाई से, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
गोवर्धन/राधाकुंड (मथुरा)। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू होने में 25 दिन से भी कम समय रह गया है। मेला को लेकर प्रशासन की तैयारियां अधूरी हैं। हालांकि मेला को लेकर जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी विभाग ने तैयारी शुरू नहीं की है।
विज्ञापन


मुड़िया मेला 23 से 27 जुलाई तक चलेगा। इसमें एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा लगाएंगे। मेला के दौरान बारिश को देखते हुए पार्किंग स्थलों की स्थिति को सुधारा नहीं गया है। अधिक मास मेला में प्रशासन की ओर से निजी किसानों की जमीन व पशु पैंठ पर पार्किंग स्थल बनाए थे।

इन स्थलों पर बारिश का पानी भर जाने की स्थिति में परेशानी का सामना करना पड़ता है। विकास प्राधिकरण द्वारा बनाई गई सरकारी पार्किंग बंद हैं। दसविसा मार्ग पर जगह-जगह सड़क क्षतिग्रस्त है। मानसी गंगा का जल प्रदूषित है।
विज्ञापन


मथुरा-गोवर्धन रोड क्षतिग्रस्त है। सीसी सड़क का निर्माण अधूरा है। परिक्रमा मार्ग में बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हैं व तार झूल रहे हैं। पेयजल की आपूर्ति ठप है। जतीपुरा में गंदगी का साम्राज्य है। राधाकुंड से गोवर्धन रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर कार्य चल रहा है। मार्ग को अभी तक पूर्ण नहीं किया है। जलभराव के चलते परिक्रमार्थी गंदे पानी में होकर परिक्रमा लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें