फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने की मन की बात

विज्ञापन
पीएम मोदी ने की मन की बात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज। सीएससी, वीएलई एवं पीएमजी दिशा लाभार्थियों के साथ शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मन की बात की। वहीं डिजिटल इंडिया के लिए डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। वहीं प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र बांटे गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के फायदे गिनाए। उन्होंने बताया कि देश में लगभग तीन लाख कॉमन सर्विस सेंटर हैं, जिन पर लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से ग्रामीण लोगों को सरकार की सुविधाएं आसानी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत ग्रामीण लोग डिजिटल साक्षर हो रहे हैं। एडीएम राकेश कुमार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने बताया कि आज के युग में डिजिटल साक्षर होना जरूरी है।
विज्ञापन


जिला सूचना विज्ञान अधिकारी समीर राजन ने कहा कि सीएससी वाईफाई चौपाल से प्रत्येक ग्राम पंचायत को इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ईडीएम अंशुल माहेश्वरी, जिला समन्वयक सीएससी सोमेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक रुस्तम सिंह एवं डिजिटल इंडिया लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें