फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी की खोदाई में बोधाश्रम पर टूटी पेयजल पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत जलनिगम द्वारा जगह-जगह लापरवाही से कार्य किया जा रहा है। इसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। जेसीबी की खोदाई में रात में बोधश्रम पर पाइप लाइन टूट गई, जिससे सुबह जनता को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुहागनगरी की जनता को मीठा पानी मुहैया कराने के लिए के लिए जलनिगम द्वारा पेयजल पुनर्गठन योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। मंगलवार रात दो बजे बोधाश्रम रोड पर पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा था, तभी कमला नेहरू स्कूल के निकट जेसीबी से सड़क खोदाई करते समय मायापुरी टंकी से आने वाली मुख्य पाइप लाइन तोड़ दी।

सुबह घरों में पानी न आने पर जनता की मुश्किल बढ़ गई। बाहर सड़क पर निकल कर देखा तो पाइप लाइन टूटी पड़ी थी। जलनिगम की टीम ने आननफानन में पाइप लाइन टूटने वाले स्थान पर मिट्टी डालकर गड्ढे को बंद कर दिया। घरों में पानी न आने पर क्षेत्रीय लोगों को प्राइवेट सबमर्सिबल अथवा बोतल खरीद कर प्यास बुझाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें