मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक कलक्ट्रेट स्थित तिकोनिया पार्क में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं पर नाराजगी जाहिर की गई। इसके अतिरिक्त शिक्षकों की पेंशन ट्रेजरी के स्थान पर बैंकों में भेजने की प्रक्रिया का विरोध किया गया।
जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि शिक्षकों तथा कर्मचारियों की पेंशन अभी तक कोषागार से ही जाती थी तो कोई परेशानी नहीं होती थी। अब पेंशन की प्रक्रिया को बैंकों से जोड़ा जा रहा है जो गलत है। यहां पेंशनरों को बैंक में अपनी जानकारी देने और सुधार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि कोषागार से हटाकर सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों की पेंशन बैंकों को सौंपी गई तो पेंशनर्स आंदोलन करने को मजबूर होंगे।