फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अलीगंज। घर से बाजार जा रहे बाइक सवार युवक की मैक्स की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक पर बैठा युवक घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव पलरा निवासी आकाश (18) पुत्र प्रमोद गांव के ही राजन पुत्र जयसिंह के साथ बाइक पर सवार होकर घर से कस्बा अलीगंज जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक अलीगंज के अगौनापुर मोड समीप पहुंची कि उसी समय मैक्स ने बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना को देख मौके पर पहुंचे राहगीर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। उसी समय आकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही घटना की जानकारी पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें