फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े में लगाई आग से जली फीडर लाइन, बिजली ठप

विज्ञापन
आग - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। कूड़े में लगाई गई आग से सोमवार की सुबह त्रिवेणी फीडर की लाइन जल गई। भूमिगत लाइन की केबल जल जाने से पांच हजार घरों की बिजली बाधित हो गई। लगभग सात घंटे बाद यह चालू हो सकी।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे गोवर्धन रोड पर ब्रजवासी ज्वैलर्स के सामने लोगों ने कूड़े में आग लगा दी थी। कूड़े से लगी आग ने निकट भूमिगत जा रही गोवर्धन रोड की त्रिवेणी फीडर लाइन की केबल ने आग पकड़ ली। इससे फीडर की केबल जल गई और स्पार्किंग होने लगी।

स्पार्किंग से चार मीटर तक केबल खराब हो गई ओर गोवर्धन रोड पर गांव सतोहा तक कालोनियों की बिजली बंद हो गई। बिजली सात घंटे तक बंद रही। एसडीओ कृष्णानगर ने बताया कि बिजली चालू करा दी गई है। दो ट्रांसफार्मरों में कुछ खराबी है, उसे भी सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें