फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

विज्ञापन
गेहूं खरीद में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। अप्रैल माह से जिले के 88 केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। इसको लेकर जिलाधिकारी अमित किशोर ने जिम्मेदारों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन



सोमवार को जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि एक अप्रैल 2018 से गेहूं खरीद की आवक होते ही क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रारंभ की जाएगी। गेहूं खरीद से संबंधित स्टाफ, बैनर, बोरा, स्टेशनरी, धनराशि, इलेक्ट्रानिक कांटा, पंखा, छनना, नमीमापक यंत्र, कांटा, बांट सत्यापन आदि जरूरी व्यवस्थाएं 20 मार्च तक पूरी करने के निर्देश दिए गए है।


जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में स्वीकृत 88 गेहूं क्रय केंद्रों में से खाद्य विभाग द्वारा छह, यूपी स्टेट एग्रो के दो, कर्मचारी कल्याण निगम के चार, भारतीय खाद्य निगम के एक यूपीपीसीयू के 15, पीसीएफ के 60 गेहूं केन्द्रों पर खरीद की जाएगी।
विज्ञापन



गेहूं बेचने से पहले किसान पोर्टल पर कराए पंजीकरण
एटा। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा के अनुसार सरकारी क्रय केन्द्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए जरूरी है कि किसान अपना पंजीकरण पार्टल पर कराए। पंजीकरण किसानों को स्वयं जन सूचना केन्द्र, इंटरनेट कैफे के माध्यम से कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें