फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच चार ट्रकों को किया सीज

विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैनपुरी/बेवर। उपसंभागीय परिवहन विभाग ने रविवार को बेवर-किशनी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। मार्ग से गुजर रहे चार ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान गाड़ी में रखी मोरंग मालिक और समर्थकों ने हंगामा भी काटा। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बेवर पुलिस मालिक को पकड़कर थाने ले गई।

प्रवर्तन अधिकारी कौशलेंद्र यादव का कहना है कि कस्बे में कुछ लोग चाहते हैं कि चेकिंग नहीं हो। इसलिए इस प्रकार की हरकतें कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि काफी दिनों से इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की शिकायतें मिल रहीं थी। इसके तहत रविवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। पकड़े गए ट्रकों में दो ट्रक मध्य प्रदेश व दो लखनऊ के हैं। चारों ट्रकों को खनिज विभाग भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रकों में ओवरलोड मोरंग भरी हुई थी। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से तय किया गया है कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से इस मार्ग पर बैरियर लगाकर 24 घंटे की चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इससे ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें