मैनपुरी। गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन रविवार को छात्राओं ने रामलीला मैदान क्षेत्र में पौधरोपण को लेकर जागरूकता रैली निकाली।
इस दौरान लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कहा कि मानव की रक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी बताया।
रैली को मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्राओं ने लोगों को बताया कि कि यदि पौधे नहीं होंगे तो मानव के लिए आवश्यक ऑक्सीजन नहीं मिल सकेगा।
पर्यावरण की रक्षा तथा मानव को स्वस्थ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त पौधों से हमें फल तथा आवश्यक प्रयोग के लिए लकड़ी आदि की प्राप्ति भी होती है। रैली के समापन अवसर पर रामलीला मैदान में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
गोष्ठी में डा. चंद्रमोहन सक्सेना ने कहा कि मानव जीवन के लिए पौधों का होना जरूरी है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी ललिता शाक्य, शोभा राठौर, कहकशां परवीन, अर्चना यादव, प्रज्ञा सक्सेना, नारायण गुप्ता, आशीष सक्सेना आदि रहे।