फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मासूम की मौत

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैथरा। ईंट लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर पांच वर्षीय मासूम हिमांशु पाल की मौत हो गई। चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला खंदारी निवासी राजेश पाल का पांच वर्षीय मासूम बेटा हिमांशु पाल शनिवार दोपहर को घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। उसी समय वहां से गुजरा रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

इससे बालक ट्राली के पहिया से कुचल गया। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देख ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया। घटना की जानकारी गांव के लोगों ने जैथरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही मामले की रिपोर्ट मासूम के परिवारीजनों ने ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें