फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में एक की मौत्, 14 घायल

विज्ञापन
हादसा - फोटो : self
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद/टूंडला। मजदूरों से भरा टेंपो घने कोहरे के कारण रास्ता न दिखने पर अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गया। जिससे टेंपो सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस ने मजदूरों को बाहर निकालकर संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को फिरोजाबाद रेफर कर दिया। टूंडला में बाइक पर आ रहे युवकों को ट्रक ने चपेट में ले लिया जिसमें एक की मौत हो गई7 वहीं दो बाइक की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला रामवक्श निवासी एक दर्जन लोग मक्खनपुर स्थिति कारखाने से काम कर टेंपो से गांव लौट रहे थे। रात में घना कोहरा होने के कारण रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक टेंपो सड़क किनारे बनी खंदी में चला गया और तीन पलटा खाकर गिर पड़ा। हादसे के बाद टेंपो में सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गई। रात के समय चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। उधर हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को भर्ती कराया। एक साथ नौ घायलों के आने से इमरजेंसी में भी अफरातफरी मच गई।

गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को फिरोजाबाद रेफर किया। हादसे की जानकारी होते ही मजदूरों के परिवार में चीख पुकार मच गई। परिवारीजन अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद परिवारीजन अपने साथ ले गये, जबकि एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। घायलों में बंटू (30) , वीरेंद्र (45), रामअतर सिंह (50), कुलदीप (40), करु (45) सत्यप्रकाश (50)निवासी नानेमऊ और सोजी (35) निवासी शेरपुर थाना नसीरपुर हैं।
विज्ञापन


टूंडला के गांव सखावतपुर निवासी जगदीश (35) गुरुवार सुबह अपनी बाइक से जयवीर के साथ आ रहा था बाइक सवार दोनों मजदूर तहसील के निकट पहुंचे तभी पीछे से ही आ रहे 10 चक्के ट्रक चेस ने उन्हें रौंद दिया। हादसा होते ही ट्रक चेस चालक कूदकर मौके से भाग गया। जगदीश जाटव की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बाइक पर पीछे बैठा जयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने टूंडला-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाते हुए तत्काल मृतक व घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया तथा जाम को खुलवाया। मृतक के चाचा अमर सिंह ने मामला दर्ज कराया।

सिरसागंज के गांव उखरैंड निवासी विकास अपनी बहन की शादी का कार्ड बांटने मोहम्मदपुर माढ़ई अपनी बाइक से दोस्त रवी और श्याम सुंदर के साथ जा रहा था। जब उसकी बाइक कंथरी के समीप पहुंची ही थी, तभी तेज गति से पीछे आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए।

दूसरी बाइक पर सवार ओमवीर निवासी प्रतापुर और रूपसिंह नगला तुला सिरसागंज घायल हो गये। रूपसिंह ने बताया ओमवीर उसका रिश्तेदार है। वह सबमर्सेबिल पंप का काम करता है। उसको लेकर नगला केबल समर दिखाने जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसे में रवी और ओमवीर की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें