फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर जल्द पहुंचेगी बोर्ड उतर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचते परीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गईं हैं। जनपद में कोडिंग वाली उत्तर पुस्तिकाएं आ गई हैं। करीब पचास हजार उत्तर पुस्तिकाएं आना बाकी हैं। 23 जनवरी से उत्तर-पुस्तिकाएं स्कूलों में पहुंचनी शुरु हो जाएंगी। वहीं प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा के बीच स्कूलों में पहुंचाएं जाएंगे। प्रश्नपत्रों की कड़ी सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब एक लाख छात्र छात्राएं शामिल होंगे। जिले को संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल किया है। इसके चलते कोडिंग वाली उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। पीडी जैन इंटर कालेज से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण होगा।

23 जनवरी को फिरोजाबाद एवं टूंडला तहसील के कालेजों को उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। 24 जनवरी को जसराना एवं 25 जनवरी को सिरसागंज एवं शिकोहाबाद तहसील के परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तर पुस्तिकाएं वितरित होंगी। प्रश्न पत्र कड़ी सुरक्षा में पहुंचाए जाएंगे। लोहे की अलमारी में सील किए जाएंगे। अधिकारी समय समय पर देखने के लिए कालेज पहुंचेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें