फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गोली लगने से विवाहिता की मौत के मामले में गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अक्तूबर में हुई मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था। जिसके बाद मृतका की मां ने न्यायालय में प्रार्थना-पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


जनपद कन्नौज के गांव धीरपुर निवासी सुदामा देवी ने पुत्री शशी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा निवासी पंकज के साथ की थी। शशि बेऔलाद थी वहीं ससुरालीजन दहेज की मांग करते हुए उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। करीब दो वर्ष से शशि मायके में ही रह रही थी। इस बीच नवंबर में पंकज ने पत्नी को मायके से यह कह कर ले आया था कि उसने कोतवाली क्षेत्र के गोलाबाजार में अलग किराए का मकान ले लिया है। चार अक्तूबर को शशि की गोली लगने से मौत हो गई थी।

घटना के बाद सुदामा देवी ने पति पंकज, जेठ पप्पू और संजू, सास के विरुद्ध गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर पति व नामजद किए गए ससुरालीजनों के विरुद्ध पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें