फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह स्वच्छता अभियान, दोपहर में किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महापौर नूतन राठौर सुबह शहर की सफाई व्यवस्था देखने के लिए कोटला मोहल्ला और नई बस्ती में पहुंची। दोपहर में जलकल विभाग के टुंडामल पार्क में पौधारोपण किया। स्वच्छता निरीक्षक और सुपरवाइजर संग बैठक कर सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


महापौर नूतन राठौर ने सुबह साढ़े सात बजे स्वच्छता अभियान के तहत कोटला मोहल्ला, राजाराम की पुलिया, नई बस्ती का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी। राजाराम की पुलिया के नाले की जेसीबी से सफाई कराई। नई बस्ती में मेन हॉल खुले मिलने पर बंद कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण में जलकल विभाग के अवर अभियंता पीके सिंह, स्वच्छता निरीक्षक महेश कुमार, सफाई नायक माजिद अली, अरविंद बघेल, रिजवान बेग शामिल रहे। दोपहर में जलकल विभाग में टुंडामल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पौधारोपण किया।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता निरीक्षक और सुपरवाइजर संग बैठ कर वार्ड में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंनेे चेतावनी दी गंदगी की शिकायत आने पर वहां के सुपरवाइजर और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें