मथुरा। अवैध होर्डिंग हटाए जाने के डर से होर्डिंग लगाने वालों ने नगर निगम पहुंचकर तीन लाख जमा करा दिए। शुल्क लेने के बाद सभी अवैध होर्डिंग वैध हो गए।
नगर निगम की आंखों में धूल झोंक कर शहर में कई दर्जन ऐसे होर्डिंग लगे हैं जिनका टैक्स जमा नहीं है। ऐसे होर्डिंग को हटाने के लिए नगर निगम को सोमवार को अभियान चलाना था।
उधर, अभियान के डर से ऐसे होर्डिंग को लगाने वाले सोमवार सुबह नगर निगम पहुंच गए। कुल 35 लोगों द्वारा नगर निगम में तीन लाख रुपया जमा कराया गया। सोमवार को नगर निगम की जेसीबी की उपलब्धता न होने के चलते अभियान नहीं चला सका। अब यह अभियान बुधवार को चलाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक नगर निगम द्वारा ऐसे होर्डिंग को चिहिंत कर लिया गया है। ऐसे करीब दो सैकड़ा से अधिक होर्डिंग बताए गए हैं। जिनका रिकार्ड नगर निगम के पास नहीं है।