फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूटने वाले गिरोह के छह बदमाश पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना एका एवं क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रैक्टर लूटने वाले गिरोह को पकड़ा है। थाना एका क्षेत्र के शीशिया पुल के समीप हुई मुठभेड़ में पुलिस ने छह लुटेरों को गिरफ्तार भारी मात्रा में असलाह और लूटे गए चार ट्रैक्टर बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान चार लुटेरे भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसपी डा. मनोज कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम गुरूवार को मुखबिर की सूचना पर एका थाना में शीशिया पुल पर पहुंची तो उनका सामना सामने से आ रहे ट्रैक्टर सवार बदमाशों से हुआ। पुलिस के ललकारने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने कोशिश की। इसी दौरान चार बदमाश भाग निकले। पकड़े गए छह बदमाशों से पुलिस ने तीन देशी तमंचे और कारतूस बरामद किए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से किसानों से लूटे गए चार ट्रैक्टर बरामद करने का दावा किया है।

पूछताछ के दौरान पकडे़ गए बदमाशों में छोटे उर्फ सत्येंद्र यादव निवासी नगला भगना एका, विपिन उर्फ लालू यादव निवासी बकेबर थाना महोबा, शैलू उर्फ शैलेंद्र यादव निवासी नगला खिल्ली निधौलीकला एटा, नीटू यादव नगला बंदी अवागढ़ एटा, प्रेमचंद्र पांडे और के शवदेव निवासी मना खुर्द बरसाना जिला मथुरा हैं। वहीं फरार बदमाशों के नाम लालू यादव और प्रदीप यादव निवासी पिलख्तर जैत थाना फरिहा, नवन पांडे निवासी मधैरा वृदावन मथुरा और पंडित निवासी टापा पैठ फिरोजाबाद हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने पकडे़ गए बदमाशों से एक मैसी 241 ट्रैक्टर, फार्मट्रैक 41, मैसी 1035 और महिंद्रा 265डीआई के अतिरिक्त तीन देशी तमंचे और चार कारतूस बरामद किए हैं।

एसएसपी डा. मनोज कुमार ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश और उनके साथी रात के समय मोटर साईकिलों पर सवार होकर ग्रामीण इलाकों में निकलते थे। रात के समय खेत में काम करते ट्रैक्टर और खडे़ ट्रैक्टर के मालिकों को हाथ-पैर बांध कर खेत में डाल देते थे। लूटे गए ट्रैक्टर को साथियों की मदद से जिले की सीमा से बाहर भेज देते थे। इस दौरान लूट के शिकार किसान की निगरानी होती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें