मैनपुरी। सर्दियां शुरू होते ही ऊनी कपड़ों का बाजार भी गुलजार होने लगा है। वहीं बिक्री बढ़ने से दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। इस साल ऊनी कपड़ों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। इससे बाजार में भी रौनक आ गई है।
दुकानदार विनीत जैन ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष ऊनी कपड़ों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से इस वर्ष आर्डर भी ज्यादा दिया गया है। आलम यह है कि हर हफ्ते नया माल मंगाना पड़ रहा है।
युवाओं में सबसे ज्यादा मांग ब्लेजर की हो रही है। वहीं दुकानदार सज्जन ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में मांग काफी ज्यादा हो रही है। वहीं ग्राहकों की संख्या भी बढ़ने से माल की खपत भी ज्यादा हो रही है।
उन्होंने बताया कि ऊनी के कपड़ों पर जीएसटी का थोड़ा असर जरूर पड़ा है। इसकी वजह से इनकी कीमतों में इजाफा हुआ है। लेकिन उसके बाद भी इस वर्ष बिक्री अच्छी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस बार सर्दी सही समय पर शुरू हो गई है। इसका भी फर्क बाजार पर पड़ रहा है।