फिरोजाबाद। 29 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए मतदान केंद्रों पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। आयोग ने कुल बूथों के 10 प्रतिशत बूथों पर बेवकास्टिंग कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने नगर निगम सीमा के अंतर्गत 70 वार्डों में कुल 439 बूथ बनाए हैं। संवेदनशील, अतिसंवेदनशील 44 बूथों की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को सौंप दी है। तहसीलदार सदर प्रसून कश्यप ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए 44 बूथों पर बेवकास्टिंग कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। इसके अलावा 44 बूथ और ऐसे चिन्हित किए गए हैं।