फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही से मालगाड़ी में घुसी बाइक, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। गुरुवार सुबह स्टेशन के पूर्वी रेल फाटक पर बड़ा हादसा टल गया। फाटक बंद होने पर रेल ट्रैक पर पहुंचे बाइक, साइकिल और पैदल यात्री दो ट्रेनों के बीच में आ गए। इसी बीच एक बाइक मालगाड़ी में घुस गई और घिसट कर क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच बाइक सवार मौके से भाग गया। आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेल फाटक को अप मालगाड़ी जाने पर बंद कर दिया था। इसके चलते बाइक, साइकिल सवार, पैदल चलने वाले लोग रेल फाटक पर रेल ट्रैक पर गुजरती मालगाड़ी से दूर खड़े हो गए। मालगाड़ी रेल फाटक से निकल पाती। इससे पहले डाउन लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। इसके चलते लोग अप और डाउन लाइन के बीच खड़े हो गए।

इसी बीच एक स्टार्ट बाइक सवार का ब्रेक से पैर हटा तो उसकी बाइक मालगाड़ी के ब्रेकवान में घुस गई। देखते ही देखते लोगों में हड़कंप मच गया। पीछे जाने पर एक्सप्रेस ट्रेन थी तो आगे मालगाड़ी। गनीमत रही जब बाइक मालगाड़ी में घुसी तो वो ट्रेन की अंतिम बोगी थी। बोगी के निकलते ही लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


बाइक मालगाड़ी के ब्रेकवान में फंस कर करीब 100 मीटर घिसटती चली गई। इस बीच टायर फटने के धमाके से अफरातफरी मच गई। सूचना पर आरपीएफ पहुंच गई। आरपीएफ ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें