फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना संसाधनों के सफाई कर्मचारियों को सीवर में उतारा तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। राज्य निगरानी समिति, समाज कल्याण मंत्रालय के सदस्य धीरेंद्र कुमार वाल्मीकि ने सोमवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को शहर को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि लोगों को भी सड़क पर कूड़ा न फेंकने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


धीरेंद्र कुमार ने कहा कि मैला ढोने की प्रथा पहले ही समाप्त कर दी गई है। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति सिर पर मैला ढोने का कार्य करवाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने नगर निकायों को मैला ढोने के संबंध में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

समिति के सदस्य ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत आगरा को स्वच्छ बनाने के लिए कहा। यदि कोई अधिकारी सफाई कर्मचारियों का शोषण करता है तो शासन स्तर पर इसकी जानकारी दी जाए। ताकि उक्त अधिकारी पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने सख्त हिदायत दी कि बिना संसाधनों से सफाई कर्मचारियों से नाला व सीवर सफाई का कार्य नहीं कराया जाए। बैठक में सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनमोहन अग्रवाल, ईओ शमसाबाद विनोद सोलंकी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें