आगरा। जिले के प्राथमिक एवं परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने पदोन्नति की मांग को लेकर विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय पर हंगामा किया। बीएसए पर शासनादेश का पालन न करने का आरोप लगाया।
सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार के कार्यालय पहुंचे 50 से अधिक शिक्षकों ने उनसे कहा कि बीएसए लगातार उनकी अनदेखी कर रहीं हैं। 2010 में उन्होंने शिक्षक पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी। शासनादेश के नियमानुसार तीन-तीन वर्ष में शिक्षकों की पदोन्नति एवं मानदेय में बढ़ोतरी की जानी चाहिए लेकिन वे नियुक्त के समय से लेकर अब तक एक ही पद पर कार्यरत हैं।
पदोन्नति के संदर्भ में कई बार बीएसए से शिकायत की लेकिन वह कोई सुनवाई नहीं करती हैं। शिक्षकों की मांग सुन सीडीओ ने बीएसए को मामले में जल्द उचित कार्रवाई करने को निर्देशित किया। इस दौरान शिक्षक दल में मों. यासीर, कमलेश कुमार, रत्न सिंह, रुप कुमार निमेश, सपना, चंद्रकला, शबनम आदि रहीं।