धू-धूकर जलती कार।
- फोटो : amar ujala
टूंडला। हाईवे पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार के इंजन से धुआं उठते देख कार सवार घबरा गए और कार रोक मौके से भाग गए। कार से आग की लपटें देख हाईवे पर आवागम ठप हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
घटना शनिवार शाम करीब सवा तीन बजे की है। आगरा की ओर से आ रही टाटा इंडिका कार टूंडला ओवरब्रिज को पास स्पीड ब्रेकर से गुजरी तभी उसके इंजन में आग लग गई। कार में आग लगते ही उसमें सवार लोगों में हड़कंप मच गया।
कार सवार कार को खंड विकास कार्यालय के सामने खड़ा कर भाग खडे़ हुए। हाईवे पर कार से उठता धुआं और आग को देख हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। इसके साथ ही आसपास खडे़ लोग दूर जा खडे़ हुए। लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दे दी।
करीब आधा घंटे बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची तब करीब 10 मिनट में आग बुझा ली गई। इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर जाम लगा रहा। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के बाद कार सवार भाग गए, जो अभी तक थाने सूचना देने तक नहीं आए हैं। आग को बुझा लिया गया है।