फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बंद कराने पर संकुल प्रभारी को धमकी

विज्ञापन
threat
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बगैर मान्यता के संचालित स्कूल बंद कराने के बाद संकुल प्रभारी को धमकी मिलना शुरू हो गई। स्कूल संचालक ने संकुल प्रभारी के घर पहुंचकर धमकी दी। दूसरे संकुल प्रभारी का पता पूछते हुए गोली मारने तक की चेतावनी दी। इस मामले की जानकारी संकुल प्रभारी ने शिक्षाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन


नगर शिक्षाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को संकुल प्रभारी दौलतपाल सिंह कुशवाहा और दुष्यंत भारद्वाज ने हिमायूंपुर एवं जैन नगर में बगैर मान्यता के संचालित स्कूल बंद कराए थे। इस दौरान हिमायूंपुर में एक स्कूल संचालक ने आनाकानी की तो पुलिस बुलाकर विद्यालय बंद करा दिया।

शनिवार को सुबह स्कूल संचालक सीआरसी दुष्यंत का पता पूछते हुए उनके घर पहुंच गया। युवक ने यहां पहुंच कर उनसे दौलतपाल सिंह के संबंध में पूछा। इस दौरान दोनो में बहस हुई तो स्कूल संचालक पुत्र ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


संकुल प्रभारी ने दुष्यंत ने नगर शिक्षाधिकारी श्रीकांत सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया। नगर शिक्षाधिकारी ने धमकी देने वाले से फोन पर बात की तो उनसे भी तीखे तेवर में वार्ता की। इस संबंध में नगर शिक्षाधिकारी श्रीकांत पटेल का कहना है कि स्कूल बंद कराने के बाद एक व्यक्ति ने सीआरसी को धमकी दी है। उनके व्यक्ति के संबंध में हम जानकारी कर रहे हैं। हमारा अभियान जारी रहेगा। अगर कोई में बाधा डालेगा तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें