फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर महिलाओं ने घेरा जलकल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू में पेयजल संकट से जूझ रही महिलाओं ने सुबह जलकर विभाग का घेराव किया। अफसरों और कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाईं। समस्या के निदान को करीब एक घंटे तक हंगामा और नारेबाजी की।
विज्ञापन


नगला विश्नू क्षेत्र की जनता पिछले दो साल से पेयजल संकट से जूझ रही है। पीर पतंगा पर नलकूप लगा है, जिससे आसपास की गलियों में सप्लाई होती है। जलस्तर कम होने के कारण यह नलकूप आए दिन खराब हो जाता है।

रविवार से नलकूप खराब पड़ा है, जिससे क्षेत्र की जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही थी। शिकायत करने के बाद भी नलकूप ठीक न होने पर पूर्व सभासद राकेश यादव के नेतृत्व में काफी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर जलकल विभाग पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां दूसरा नलकूप लगाने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। अवर अभियंता द्वारा समस्या समाधान का आश्वासन देने पर महिलाएं वापस लौटीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें