मैनपुरी। जिले के 62 वें युवक समारोह का रविवार को रंगारंग शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने शिक्षा एवं खेल एक दूसरे के पूरक बताया। शिक्षा के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देने पर बल दिया। खिलाड़ियों से खेल भावना के प्रदर्शन का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके खेल ध्वज फहराया। मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कालेज मैनपुरी, गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज मैनपुरी, आरसी कन्या इंटर कालेज मैनपुरी मैनपुरी की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गत वर्ष के चैंपियन एके इंटर कालेज बरनाहल के आदित्य मशाल लेकर दौडे।
पूर्व चैंपियन वीरेंद्र सिंह यादव इंटर कालेज बल्लमपुर की छात्रा भावना ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। पूर्व में डीआईओएस गंगा सिंह राजपूत व प्रभारी एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल व उपस्थित प्रधानाचार्यों ने जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया।
संचालन नीरज बाबू दुबे प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज नगला हार ने किया। मौके पर संयोजक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, डॉ. मनोज यादव, एके सिंह राठौर, डॉ. पदम सिंह पदम, हर प्रसाद यादव, कृष्णा नंद दुबे, शिववीर सिंह यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, प्रशांत कुमार चतुर्वेदी, सुमन यादव, अंजना यादव, श्रीदेवी राजपूत, कुसुम चौहान, दिनेश यादव, डॉ. कप्तान सिंह, अजय यादव, राजभान सिंह चौहान, प्रेमसागर यादव, इंद्रवीर सिंह यादव, राकेश यादव, सुलक्षणा शर्मा, प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।
वहीं जनपदीय युवक समारोह के प्रथम दिन विभिन्न विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें सीनियर वर्ग बालक गोला फेंक में सौरभ आर्मी पब्लिक स्कूल प्रथम, आलोक सिंह एसडी दौलतपुर द्वितीय तथा आशीष जैन करहल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक में संकेत प्रताप आमी दिहुली प्रथम, अभिषेक प्रताप जीआईसी मैनपुरी द्वितीय व मानिक चंद्र जैन इंटर कालेज करह तृतीय रहे।
ऊंचीकूद में हिमांशु आर्मी दिहुली प्रथम, अंशुल एके बरनाहल द्वितीय व गोविंद चौहान डीआरकेपी नवीगंज तृतीय, सब जूनियर बालक गोला फेंक में अभय एसडी दौलतपुर प्रथम, आनंद डीएवी लखौरा द्वितीय व निशू एके बरनाहल तृतीय, ऊंचीकूद सीनियर बालक वर्ग में अवनीश कुमार जैन इंटर कालेज करहल प्रथम, हरिओम आर्मी दिहुली द्वितीय, व कृष्णकांत ओवसराम बेवर तृतीय, सीनियर 1500 मीटर दौड़ में अरुण कुमार रंजीत सिंह इंटर कालेज नगला आंध्रा प्रथम, अमित नेशनल इंटर कालेज भोगांव द्वितीय व सचिन यादव सेंट जेवीएस शाहजहांपुर तृतीय रहे।
सीनियर 1500 मीटर बालिका वर्ग में रश्मि पाल आजाद इंटर कालेज करहल प्रथम, संगीता महावीर इंटर कालेज जौहरी नगर द्वितीय तथा राजवती आजाद इंटर कालेज करहल तृतीय, गोला फेंक सीनियर बालिका में निधि एसडी दौलतपुर प्रथम, कौशिकी यादव एनआईसी भोगांव द्वितीय व गीता यादव आरसी मैनपुरी तृतीय रहे।
1500 मीटर दौड़ जूनियर बालिका में जयलता कैप्टन उम्मेद सिंह इंटर कालेज करहल प्रथम, सविता नेशनल भोगांव द्वितीय व आरती एसडी दौलतपुर तृतीय, 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग में गौरव रंजीत सिंह नगला आंध्रा प्रथम ,1500 मीटर सब जूनियर बालक में गौरव रंजीत सिंह नगला आंध्रा प्रथम, देवेश रंजीत सिंह नगला आंध्रा द्वितीय, अर्पित यादव चौधरी सूरज सिंह इंटर कालेज समान तृतीय रहे।
ऊंचीकूद सब जूनियर बालक वर्ग में सचिन रंजीत सिंह इंटर कालेज नगला आंध्रा प्रथम, मनजीत आर्मी दिहुली द्वितीय व रामू महावीर इंटर कालेज जौहरी नगर तृतीय रहे।