मैनपुरी। अबंतीबाई लोधी महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अध्यक्ष ने कुरीतियों से दूर रहने, शिक्षित बनने का आह्वान किया। विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के बीच राजनैतिक भागीदारी पर मंथन हुआ। अधिवेशन में समाज से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई।
राधारमन रोड स्थित मयंक गार्डन में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद लोधी ने कहा कि शिक्षा को हथियार बनाकर विभिन्न वर्गों के लोग तरक्की कर चुके हैं। पर, लोधी समाज अभी भी कुरीतियों में जकड़ा हुआ है। समाज में महिलाओं को अधिकार नहीं दिए जा रहे। युवा अभी भी जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
समाज के लोग पिछड़ेपन को दूर करने के लिए कुरीतियों की बेड़ियां तोड़ें। मौके पर संरक्षक रामचंद्र वर्मा, संतोष लोधी, शरद लोधी, जितेंद्र लोधी, रामवीर, राजेंद्र लोधी, कैलाश लोधी, बाबा लोधी, संगम लोधी, सुनील लोधी एडवोकेट, डॉ. संतोष राजपूत, डा. विवेक राजपूत, ऋषभ राजपूत, प्रवीन मोहन, राजकुमार योगी, बाल मुकुंद लोधी, आशाराम, लेखराज लोधी, राघवेंद्र लोधी, जयकरन राजपूत, धीरेंद्र राजपूत, अनिरुद्ध राजपूत आदि मौजूद रहे।
अधिवेशन को पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, पूर्वमंत्री राजीव वर्मा, पूर्व सांसद रामबक्स वर्मा, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, पूर्व विधायक कृष्णपाल लोधी, प्रदेश अध्यक्ष मुनीष लोधी, उपाध्यक्ष डॉ. सीताराम आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित विभिन्न प्रदेशों से आए अतिथियों का महासभा के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संजीव राजपूत एडवोकेट ने गदा भेंटकर व पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।