अनुभूति युवा लेखक मंच के द्वारा छुपी प्रतिभा को तराशने व प्रशिक्षण का काम अब साकार होने लगा है। अनुभूति युवा लेखन मंच की युवा लेखिका मोहित बानो का उपन्यास ‘लेकिन मैं हार नहीं मानूंगी’ का स्वराज प्रकाशन, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित कराया गया।
गंजडुण्डवारा में मुख्य अतिथि नोर्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर मंडल से आऐ मनोज कुमार सिंह, आईजी रीवा जोन अंशुमान यादव, प्रो. हरेंद्र कुमार, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी मोहित गुप्ता, स्वराज प्रकाशन, नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक अजय मिश्रा, मोटीवेशनल गुरु अरुण पाठक, उत्तम सर तथा युवा लेखिका के माता-पिता शकीला बेगम औश्र शाह फिरोज ने संयुक्त रूप से पुस्तक का लोकार्पण किया। लोकार्पण उत्सव की अध्यक्षता साहित्य भूषण पुरस्कार प्राप्त डा. राम सिंह यादव ने की ।
मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिह ने लेखिका मोहित बानो को बधाई देते हुए कहा कि अनुभूति युवा लेखन मंच के माध्यम से पटियाली क्षेत्र के बेटे व बेटियां लेखन के क्षेत्र में नाम रोशन करें। अनुभूति की संरक्षक किरण यादव ने कहा कि युवा लेखिका मोहित बानो ने घर और समाज में बेटियों के हालात पर उपन्यास लिखा है जो बेटियों को प्रोत्साहित व जागरूक करेगा। संचालन लखनऊ से आए अधीक्षक कस्टम आफीसर सुधीर त्यागी ने किया।