फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई ही नहीं सफाई, खानपान व्यवस्था भी बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में एसडीएम को पढ़ाई के साथ ही सफाई, खानपान समेत अन्य व्यवस्थाएं भी बदहाल मिली। एसडीएम को कक्षा पांचवीं की छात्रा सात का पहाड़ा नहीं सुना सकी। वहीं कक्षा आठ तक की मान्यता वाले निजी स्कूल में 9वीं के छात्र पढ़ाई करते मिले।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 11 बजे एसडीएम महावन गरिमा सिंह ने आठवीं तक मान्यता वाले स्कूल फैज ए आम का निरीक्षण किया। वहां एसडीएम को 9वीं तक के छात्र पढ़ाई करते मिले। मामले में उन्होंने बीएसए को कार्रवाई कराने के लिए लिखा।

वहीं एसडीएम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय की भी जांच की। इस दौरान दो अध्यापिका गैरहाजिर थीं, तो सफाई व्यवस्था और शैक्षिक स्तर भी बदहाल मिला। पंाचवीं की छात्रा सात का पहाड़ा नहीं सुना सकी। उन्होंने अनुपस्थित शिक्षिकाओं के खिलाफ कार्रवाई करने को बीएसए को लिखा। साथ ही वार्डन को सफाई समेत सभी व्यवस्थाएं ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें