फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट आफिस का प्रस्ताव डाक विभाग में उलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में पासपोर्ट आफिस का प्रस्ताव डाक विभाग में उलझ गया है। सांसद हेमामालिनी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट इसकी स्थापना और संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाले डाक विभाग में यह प्रस्ताव उलझ गया है।
विज्ञापन



पासपोर्ट के लिए मथुरावासियों को दूसरे शहरों तक दौड़ना नहीं पडे़, इसके लिए हेमामालिनी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से पासपोर्ट आफिस खोलने की पहल की थी। विदेश मंत्रालय ने इसमें देरी न करते हुए सहज स्वीकृति दे दी, लेकिन इसकी स्थापना और संचालन की जिम्मेदारी संभालने वाले डाक विभाग में यह प्रस्ताव उलझ गया है। स्वीकृति के छह माह बाद भी यह आफिस मथुरा में शुरू नहीं हो सका है।



बताया गया कि डाक विभाग के अफसर मथुरा के पासपोर्ट आफिस को जिला मुख्यालय पर मुख्य डाकघर के बजाए छटीकरा-वृंदावन में स्थापित करने की कोशिश में हैं। कलक्ट्रेट क्षेत्र में पासपोर्ट आफिस की स्थापना के वो पक्ष में नहीं हैं।
विज्ञापन




पासपोर्ट आफिस को शुरू करने में देरी पर भाजपा नेताओं ने इसकी शिकायत संचार मंत्री और विदेश मंत्री से की है। भाजपा नेता संजय गोविल ने कहा है कि पासपोर्ट कार्यालय खुलने के कार्य में डाक विभाग की ओर से निरंतर देरी की जा रही है। पासपोर्ट आफिस को जिला मुख्यालय पर ही स्थापित किया जाना चाहिए। मथुरा में पासपोर्ट आफिस बनने के बाद यहां के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए गाजियाबाद-नोएडा के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें