फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

विज्ञापन
अखिलेश यादव का जन्मदिन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना करते कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने का संदेश दिया। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव आदर्श यादव धन्नू के नेतृत्व में अखिलेश यादव का जन्मदिन पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर डा. दिलीप यादव, रमेशचंद्र चंचल, धर्मदास शंखवार, गुलाब सिंह यादव, विजय आर्या, वीरेंद्र सिंह यादव, धीरेंद्र सिंह यादव मौजूद थे।

उधर सपा के युवाओं कार्यकताओं ने मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा (सयुस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. संजय यादव की मौजूदगी में एसआरके इंटर कालेज प्रांगण में पौधारोपण किया। सपा नेता नीरज यादव, योगेश गर्ग ने कहा कि अखिलेश यादव युवा, नौजवानों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। नरेशचंद्र शंखवार, चंद्रमोहन चक्रवर्ती, रूपेंद्र अग्रवाल, मनोज सिंह, उमेशचंद्र, रामदत्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें