मैनपुरी। सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी विषय की परीक्षा बुधवार को जिले के 10 केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 3242 परीक्षार्थियों में से 3131 उपस्थित हुए जबकि 111 परीक्षा छोड़ गए। पेपर देखकर जिन्होंने तैयारी की थी उनके चेहरे पर मुस्कान छा गई तो किसी के चेहरे का रंग उड़ गया।
सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 328 परीक्षार्थियों में से 323 परीक्षा में शामिल हुए पांच अनुपस्थित रहे। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 362 परीक्षार्थियों में से 328 उपस्थित हुए जबकि 34 परीक्षा छोड़ गए। सीआरबी स्कूल में पंजीकृत 343 में से 331 परीक्षार्थी उपस्थित 12 अनुपस्थित रहे। एसबीआरएल एकेडमी में 392 में से 365 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 27 अनुपस्थित रहे। जेएस मेमोरियल स्कूल में 333 में से 328 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि पांच अनुपस्थित रहे। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 327 में से 324 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि तीन अनुपस्थित रहे। पैराडाइज पब्लिक स्कूल में 310 में से सभी परीक्षार्थियों उपस्थित रहे। लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में पंजीकृत 344 में से 339 परीक्षार्थी उपस्थित हुए पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेंट जीडी इंटरनेशनल स्कूल करहल में पंजीकृत 291 परीक्षार्थियों में से नौ अनुपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव पर 212 परीक्षार्थियों में से 11 अनुपस्थित रहे।