मैनपुरी। बृहस्पतिवार को जिले के 10 केंद्रों पर सीबीएसई 10वीं की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच हुई। इस दौरान 111 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों कोविड गाइड-लाइन के अनुसार प्रवेश दिया गया।
सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. राममोहन ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले 10 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को 10वीं गणित टैंडर्ड और गणित बेसिक की परीक्षा आयोजित हुई। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 334 परीक्षार्थियों में से आठ परीक्षार्थी अनपुस्थित रहे। डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 363 परीक्षार्थियों में से 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीआरबी स्कूल में 343 परीक्षार्थियों में से 12 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एसबीआरएल एकेडमी में 392 में से 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जेएस मेमोरियल स्कूल में पंजीकृत 333 परीक्षार्थियों में से चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेंट मेरीज स्कूल में आवंटित 327 में से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पैराडाइज पब्लिक स्कूल में आवंटित 310 परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षार्थी उपस्थित हुए। लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी में 344 में से पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सेंट जीडी इंटरनेशनल स्कूल करहल में 290 में से सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में आवंटित 212 परीक्षार्थियों में से 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।