खंदौली। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम घर से बहन के घर दूध देने गई 11 वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि बड़ी बेटी घर पर खाना बनाने आई थी। शाम को छोटी बेटी बहन के घर दूध देने गई थी। वहीं गांव का रहने वाला 15 वर्षीय किशोर उसे घर में अकेली देखकर घर में कुंडी बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर किशोर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। थानाध्यक्ष आनंद वीर ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है।