मीना नगर में स्कूल से लौट रहे बच्चे को बोरे में बंदकर ले जा रहे दो साधुओं में से एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक साधु भाग निकला। पुलिस पकड़े गए साधु से पूछताछ कर रही है।
मीना नगर निवासी राजू का 11 वर्षीय पुत्र समीर 7वीं कक्षा का छात्र है। स्कूल से छुटटी के बाद घर लौट रहा था। छात्र के अनुसार वह साधु उसका पीछा कर रहे थे। इसके बाद साधु उसे रोक कर बात करने लगे।
बात करने के बाद वह भी साधुओं के पीछे चलने लगा। उधर, जब समीर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने समीर की खोजबीन करनी शुरू कर दी। बच्चे का बैग रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। जिसको लेकर परिजन सकते मे आ गए।
इसी दौरान कालोनी के दो युवक बच्चे को खोजते हुए नंदगांव रोड पर पहुंचे तो देखा कि दो साधु एक बोरे में किसी चीज को लेकर जा रहे थे, लोगों को शक हुआ। उन लोगों ने बोरी खुलवा कर देखी तो उसमें बच्चा था।