फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए अनुच्छेद 370 हटने के बाद हेमामालिनी और श्रीकांत शर्मा ने क्या कहा

Tue, 06 Aug 2019 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
hema malini
विज्ञापन
अनुच्छेद 370 हटने के बाद मथुरा से सांसद हेमामालिनी और प्रदेश सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा के बयान सामने आए हैं। हेमामालिनी ने देश के लिए ऐतिहासिक फैसला बताया है वहीं श्रीकांत शर्मा ने इसे लोकतंत्र का स्वर्णिम दिन बताया है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद हेमामालिनी ने कहा कि देश के इतिहास का ऐतिहासिक फैसला है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं। देश की जनता ने जिस विश्वास पर भाजपा को जनादेश दिया था, उस विश्वास पर खरा उतरने का काम केंद्र सरकार ने किया है। यह फैसला देश को तरक्की की राह पर ले जाएगा। देश के लोगों में राष्ट्रभक्ति का संचार करेगा। कश्मीर तरक्की की राह पर चलेगा।
विज्ञापन

श्रीकांत शर्मा - फोटो : amar ujala
प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अनुच्छेद 370 के उपबंधों को हटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से किए गए अपने संकल्प को पूरा किया है।

सच्चे अर्थों में यह एक देश, एक विधान और एक प्रधान की बात करने वाले हमारे प्रणेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रति भी हमारी श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह दिन किसी भी लोकतांत्रिक परंपरा का निर्वहन करने वाले देश के लिए स्वर्णिम है। आज कश्मीरियों को पाकिस्तान परस्त लोगों से आजादी भी मिली है। कश्मीर में नेहरू और इन परिवारों के गठजोड़ ने हालात बिगाड़ रखे थे। लोगों को घर छोड़ना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें