फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अस्पताल में भर्ती मां से मिलकर लौट रहा था 11 वर्षीय अंश, रास्ते में मिली मौत; दर्दनाक हादसे में चली गई जान

Tue, 04 Aug 2026 09:42 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अस्पताल में भर्ती मां से मिलकर चाचा-चाची के साथ बाइक से घर लौट रहे 11 वर्षीय अंश की झरना नाला के पास कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जबकि बेटे की मौत की खबर सुनकर अस्पताल में भर्ती मां बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामबाग स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती मां से मिलकर चाचा-चाची के साथ बाइक से घर जा रहे 11 वर्षीय अंश की सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार देर शाम हाईवे पर झरना नाले के पास सिकंदरा की ओर से आ रहे वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अंश को एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के रूधऊ निवासी गोविंद की पत्नी का हफ्तेभर पहले एक्सीडेंट हो गया था। वह ट्रांस यमुना फेज-दो स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें देखने के लिए रविवार को देवर मोनू, देवरानी आरती और गीता अस्पताल आई थीं। उनके साथ गोविंद का 11 साल का बेटा अंश भी था। चारों बाइक से रविवार रात 11 बजे घर जा रहे थे। अंश बाइक की टंकी पर बैठा था। झरना नाला के पास तेज रफ्तार कार पीछे से आई। उसकी बाइक में टक्कर लग गई।

इससे अंश 10 फीट दूर उछलकर जा गिरा। हादसे में उसके चाचा-चाची मामूली रूप से घायल हो गए जबकि अंश को गंभीर चोट लगी। राहगीरों की मदद से उसे परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक मौके से भाग गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


बेटे की मौत की खबर सुन अस्पताल में बिलखती रही मां
अंश की मौत की खबर जैसे ही अस्पताल में भर्ती उसकी मां को मिली, वह बेसुध हो गईं। मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन उन्हें संभालने में जुटे रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें