फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: घर से नाराज होकर गया था 11 साल का बालक, इस हालत में मिला शव 

Sun, 10 Jul 2022 05:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

परिजनों को बालक से घर का कुछ काम करने के लिए  कहा था। बालक ने मना कर दिया, तो परिजनों ने डांट लगा दी। इसी बात से नाराज होकर वह घर से चला गया था।

 
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में गांव खूजा के पास रविवार की दोपहर 11 साल के बालक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि बालक शनिवार की शाम नाराज होकर घर से गया था, तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव सराय चक गोविंदेपुर निवासी रनवीर सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की दोपहर उनके 11 वर्षीय पुत्र अर्जुन का शव गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव खूजा के पास सड़क किनारे आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। 

शनिवार शाम से लापता था अर्जुन 

सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतक बालक के पिता रनवीर ने बताया कि शनिवार की शाम जब वह काम कर घर वापस आया तो पता चला कि पत्नी ने अर्जुन से पशुओं का काम करने के लिए कहा था। इनकार करने के बाद पत्नी ने उसकी डांट लगा दी थी। 

पेड़ पर लटका मिला शव

इसी बात से नाराज होकर अर्जुन घर से चला गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को उन्हें गांव खूजा के पास पेड़ पर शव लटका मिलने की सूचना मिली। इस पर परिजनों वहां पहुंच गए। बेटे का शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें