बिजली चोरी करने वाले 11 लोगों को सोमवार को स्पेशल जज ईसी एक्ट मीता सिंह ने जेल भेज दिया है। पुलिस की चार्जशीट के बाद यह लोग न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहे थे। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उनको न्यायालय में पेश किया था।
बिजली चोरी के मामले में जेई द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने चार्जशीट लगाकर न्यायालय में भेज दी है। चार्जशीट के बाद मुकदमे की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट मीतासिंह के न्यायालय में की जा रही है। बिजली चोरी करने वालों के न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर 11 लोगों के न्यायालय से बिना जमानती वारंट जारी किए गए थे।
थाना कोतवाली पुलिस ने इंद्रपाल, गेंदालाल, अनवर, थाना भोगांव पुलिस ने योगेंद्र, दिनेश, थाना एलाऊ पुलिस ने जयवीर, थाना दन्नाहार पुलिस ने वहीद खान, थाना करहल पुलिस ने मुन्नालाल, मोहनलाल, मंगल ङ्क्षसह, रामगोपाल को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। बिजली विभाग के अधिवक्ता देवेंद्र ङ्क्षसह कटारिया ने न्यायालय को बताया कि आरोपियों के न्यायालय में हाजिर नहीं होने से मुकदमे की सुनवाई नहीं हो पा रही है। स्पेशल जज ईसी एक्ट मीतासिंह ने सभी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।