किरावली। फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में 2.68 करोड़ रुपये की लागत से करीब 12 किलोमीटर लंबी 11 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। विधायक चौधरी बाबूलाल के प्रयासों से सड़क निर्माण एवं सुधार के प्रस्तावों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही लोगों को जर्जर सड़कों से राहत मिलने की उम्मीद है। इन सड़कों के निर्माण एवं सुधार से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को लाभ मिलेगा। साथ ही गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क बेहतर होगा। और स्थानीय परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इन मार्गों का होगा कायाकल्प...
किरावली में गुढ़ा मार्ग से मुड़ियापुरा, साधन से गढ़ीमा, साधन खेड़ा मार्ग से मथुरा सीमा, आगरा-मथुरा मार्ग से चौमुंहा फरह, हंसेला से मथुरा बॉर्डर माइनर, जैंगारा-इकरामनगर मार्ग से इकरामनगर पोखर, डाबर से ओलेंडा, नगला फार्म से दधीराम मोड़, जाजऊ से नगला जौहरी तथा सांथा से नगला बहरावती तक के मार्ग शामिल हैं।
इन सड़क मार्गों के प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। सड़कों के सुधरने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी।
- डॉ. रामेश्वर चौधरी, विधायक प्रतिनिधि