फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेलों में तीन चिकित्स सहित 11 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/ किशनी। चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशन में रविवार को जिले के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेलों में मरीजों को उपचार के साथ ही कोरोना से बचने की सलाह दी गई। मेले में 2035 व्यक्तियों ने उपचार लिया। निरीक्षण के दौरान तीन डॉक्टर सहित 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने रविवार को जागीर विकास खंड की पीएचसी लेखराजपुर किशनी की पीएचसी समान, पीएचसी शमशेरगंज, पीएचसी रामनगर, पीएचसी भवानीगढ़ का औचक निरीक्षण किया। लेखराज पीएचसी पर डॉ. रश्मि भास्कर मेडिकल ऑफिसर आयुर्वेदिक विभाग राजेश कुमार एलटी निखिल कुमार, सचिन कुमार, अभिनव पांडेय स्टाफ नर्स अनुपस्थित पाए गए। पीएचसी पर डॉ विनोद कुमार एमओआईसी को को साफ सफाई और विधिवत फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चिकित्सा अधीक्षक जागीर से बात करके दो दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करें और प्रत्येक दिन इमरजेंसी को छोड़कर आठ बजे से दो बजे तक पीएससी पर ओपीडी सेवाएं देने का आदेश दिया।पीएचसी समान पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का निरीक्षण किया जिसमें पुष्पेंद्र कुमार होम्योपैथिक फार्मेसिस्ट दीपिका निम, अनुपस्थित पाए गए। फर्नीचर की कमी पाई गई चिकित्सा अधीक्षक अजय भदौरिया को फोन द्वारा सूचित कर तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साफ सफाई की जिम्मेदारी फार्मासिस्ट राजवीर सिंह को दी। तीन दिन के अंदर व्यवस्थाएं ठीक न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रीती राजपूत पीएचसी शमशेरगंज पर अनुपस्थित मिलीं। पीएचसी भवनीगण में डॉ. अभिनेंद्र कुमार दंत चिकित्सक, सुमित कुमार अनुपस्थित पाए गए।
अनुपस्थित कर्मचारियों/अधिकारियो का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश सीएमओ ने दिए। निरीक्षण के दौरान पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम प्रत्येक पीएचसी पर नहीं मिला। सीएमओ ने निर्देश दिए कि जनपद के प्रभारी चिकित्साधिकारी मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम की उपलब्धता सुनिश्चित करें। मेले में 93 डॉक्टर, 324 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहा। 105 गोल्डन कार्ड बनाये गए।127 गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र सिंह गौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने लोगों से अपील की कोविड-19 टीकाकरण अपनी अपनी बूस्टर डोज अवश्य लगवा लें। 12 वर्ष से ऊपर के सभी बच्चे एवं बड़े बुजुर्ग वैक्सीनेशन समय से करवा लें। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पीएचसी पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को संचारी रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दें। आने वाला समय मच्छरों से फैलने वाले संचारी रोगों का होता है उसमें बचाव के लिए आम लोगों को अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखे और जलभराव आदि ना होने दे टीवी, मलेरिया, डायरिया , डेंगू आदि बीमारियों के लिए झोलाछाप चिकित्सक से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें