फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में निकले 11 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शुक्रवार को एंटीजन व आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में 11 संक्रमित मिले हैं। इसके चलते संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 579 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को 24 नवंबर की आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें नौ संक्रमित निकले। जबकि एंटीजन की 870 जांच में दो लोग संक्रमित निकले। इन संक्रमितों में चार बच्चे, तीन युवा और चार सीनियर सिटीजन शामिल हैं। ये संक्रमित शहर के बिलराम गेट बिजली घर के निकट, अंबिका विहार कॉलोनी, सूर्य नगर कॉलोनी, सहावर के सेवनपुर, सिढ़पुरा के बसई, अमांपुर के मोडोल इलाके में रहते हैं। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई। टीमों ने संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है।
समय से नहीं मिल रही आरटीपीसीआर रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण की जांच के लिए होने वाली आरटीपीसीआर की रिपोर्ट समय से नहीं मिल पा रही। विभाग के द्वारा आगरा की लैब में भी सैंपल भेजे जा रहे है। 25 जनवरी से 27 जनवरी तक के 2022 सैंपलों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। जबकि 28 जनवरी के 815 सैंपल अभी प्रयोगशाला भेजे जाने हैं।
विज्ञापन

जिला की लैब में सामान की कमी से प्रभावित हुई जांच
कासगंज। जिला की लैब में जांच के लिए आवश्यक सामान की कमी हो गई, जिससे जिले में होने वाला जांच कार्य प्रभावित हो गया। इसका असर भी समय से रिपोर्ट मिलने पर पड़ रहा है। विभाग को सभी सैंपल आगरा भेजने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला की लैव में सामान खत्म हो गया था। सामान की आपूर्ति मिल गई है। अब लैब में जांच का कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे रिपोर्ट समय से मिलने लगेगी। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें