मैनपुरी। बुधवार को जिले के 55 स्थानों पर कोरोना संदिग्धों की जांच कराई गई। जांच के दौरान 11 नए संक्रमित मिले। सभी को होम आइसेलेट किया गया। सीएमओ ने बताया कि जिले में एक्टिव केस की संख्या 189 है।
कोरोना से बचाव के लिए जिले में लगातार लोगों की जांच कराई जा रही है। बुधवार को जिले के 55 स्थानों पर कोरोना संदिग्धों की जांच कराई गई। जांच के दौरान 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को सीएमओ के निर्देश पर होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर जारी है, ऐसे में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन किया जाए। जरा भी लक्षण दिखने पर जांच अवश्य कराएं। बुधवार को जिले के 205 स्थानों पर शिविर लगाकर 11200 लोगों को टीकाकरण कराया गया।