कासगंज के गंजडुंडवारा में महिला बस यात्री ईश्वरी देवी का आभूषण से भरा बैग लौटाते बस मालिक सलीम कु
- फोटो : KASGANJ
गंजडुंडवारा। प्राइवेट बस में दो दिनों पूर्व आभूषण से भरा बैग एक महिला बस में छोड़ गई। बस मालिक ने महिला को वापस कर दिया। आभूषण का बैग पाकर जहां महिला के चेहरे पर खुशी छा गईं, वहीं लोगों ने बस मालिक की इस ईमानदारी की मिसाल पेश कर प्रशंसा की। दो दिन पूर्व गौरीशंकर निवासी नाथुपुर की पुत्री ईश्वरीदेवी ससुराल मारहरा से अपने मायके आ रहीं थीं।
उसका सोने चांदी के आभूषण का बैग बस में ही छूट गया। बस के चले जाने के बाद वह परेशान हो गईं। बैग को तलाश करते हुए जब महिला के पिता गौरीशंकर बस मालिक सलीम कुरैशी के यहां पहुंचे और उन्हें पुत्री के आभूषण के बैग बस में छूटने की बात बताई। सलीम ने बताया कि उसका छूटा हुआ बैग उनके पास है। उन्होंने बैग को वापस कर दिया। संवाद